16 अप्रैल 2015 - 19:25
 आईएसआईएल ने काटे 300 लोगों के गले

इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने पश्चिमी प्रांत अलअंबार में सैकड़ों लोगों के सिर काटे हैं।

अबनाः इराक़ी अधिकारियों का कहना है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल ने पश्चिमी प्रांत अलअंबार में सैकड़ों लोगों के सिर काटे हैं।
बुधवार को अंबार के सांसद ख़मीस अल महलवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने लगभग 300 लोगों के सिर काट डाले हैं। ऐसा माना जा रहा है मृतकों में से अधिकांश की संख्या इलाक़े के एक क़बीले के लोगों की है।
महलवी ने इराक़ी सरकार और स्वंयसेवी बलों से प्रांत में लोगों को बचाने के लिए तुरंत कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि आईएसआईएल से बचाने के लिए स्थानीय लोगों को हथियार दिए जाने चाहिएं।
उधर बुधवार को अधिकारियों ने कहा कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने बैजी रिफ़ायनरी के अंदर कुछ इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और वे तेल टैंकों में छुपे हुए हैं।
नाम ज़ाहिर न करने की शर्त पर एक मेजर जनरल का कहना था कि आतंकवादियों ने बैजी रिफ़ायनरी पर दो दिशाओं से हमला किया और वे कई मीटर तक अंदर घुसते चले गए।